Greater Noida News : स्टंट बाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Jun 4, 2024 - 11:17
Greater Noida News : स्टंट बाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क में तैनात एक उप निरीक्षक ने एक कार चालक के खिलाफ तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने और स्टंट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस बाबत सोशल मीडिया पर कुछ दिन पूर्व एक वीडियो वायरल हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Greater Noida News :
 थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक राहुल कुमार ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें किया सेल्टो कर में सवार व्यक्ति स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस कार से स्टंट किया जा रहा था वह कर पारस कुमार नागर की है ,तथा वह स्टंट के समय वह खुद कार चला रहे थे। वह ग्रेटर नोएडा के अल्फा- 2 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि स्टंट के दौरान कार चालक तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे सड़क पर चलने  वाले लोगों की जान असुरक्षित हो गयी थी। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ यातायात पुलिस ने दंडात्मक कार्रवाई भी की है।