Ghaziabad News : पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mar 19, 2026 - 22:45
Ghaziabad News : पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Ghaziabad News : थाना वेब सिटी पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट के मामले में वांछित चल रहे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके दो साथियों को पुलिस पुर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

 

सहायक पुलिस आयुक्त वेब सिटी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि थाना वेब सिटी पुलिस बृहस्पतिवार को चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया था वह वहां से भाग निकला। पुलिस ने पीछा करके उसे घेर लिया। उन्होंने बताया कि अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।

 

उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली लव नामक बदमाश के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि थाना वेब सिटी क्षेत्र में 4 मार्च को हथियार के बल पर कार और मोबाइल फोन की लूट हुई थी। इस मामले में यह बदमाश शामिल था। इसके दो साथियों को 7 मार्च को थाना बेवसिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके नाम राज व दर्शन हैं।