Ghaziabad News : केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के दीनानाथ पुरी पट्टी स्थित एक केमिकल बनाने की फैक्टरी में शनिवार दोपहर दो बजे अचानक आग लग गई। इस फैक्टरी में ऑक्सीजन कैन फीलिंग और पेंट का काम होता है। आग लगने से कई जोरदार धमाके हुए। ऑक्सीजन के कैन और वहां रखे सिलिंडरों में आग लगने के कारण ये धमाके हुए। सिलिंडर फटने से फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
CFO Ghaziabad : गाजियाबाद के मुख्य दमकल अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सूचना मिलने पर अग्निशमन दल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि आग बुझाने के लिए 10 गाड़ियां लगाईगईथी।
उन्होंने बताया कि अग्निशमन दल ने बमुश्किल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। सीएफओ के अनुसार, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। यह एक राहत भरी खबर है कि फैक्ट्री में काम करने वाले किसी मजदूर को चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

