Ghaziabad News : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र के आर्य नगर कॉलोनी स्थित घर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर उसे फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है।
अलीगढ़ निवासी सत्यप्रकाश ने अपनी बेटी कल्पना (20 वर्ष) की शादी दीनदयाल निवासी आर्य नगर कॉलोनी लोनी के साथ की थी। वह एक निजी फैक्टरी में नौकरी करते हैं। सत्यप्रकाश ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी की उनकी बेटी की ससुराल पक्ष ने उसे फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी है। पुलिस को सूचना दिए बगैर ससुराली कल्पना को फंदे से उतार कर जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि दीनदयाल पत्नी को लेकर जीटीबी अस्पताल गया था। उसने पूछताछ में बताया कि विवाह के बाद से ही दोनों में कहासुनी होती थी। अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

