Ghaziabad News : पुलिस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या

Jul 25, 2026 - 19:29
Ghaziabad News : पुलिस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना नंदग्राम में तैनात हेड कांस्टेबल ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। शव घर में सीढ़ियों की रेलिंग से लटका हुआ मिला। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल 28 वर्षीय पवन राठी मूलरूप से बिजनौर के थाना चांदपुर के ग्राम मीरपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में आकाश नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। वर्तमान में उनकी ड्यूटी नंदग्राम थाने में थी। उनकी पत्नी हेड कांस्टेबल अनुराधा पुलिस मुख्यालय, गाजियाबाद में तैनात हैं। अनुराधा भी बिजनौर की रहने वाली है।

दोनों की 6 वर्ष पहले शादी हुई थी। अनुराधा के अनुसार वह सुबह दस बजे ड्यूटी पर गई थी। शाम को जब वह घर लौटी तो उन्होंने देखा कि पवन ने घर की सीढ़िया पर लगी लोहे की ग्रीन से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया घरेलू कलह सामने आ रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।