Ghaziabad News : स्कूल बस में लगी आग
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में आज सुबह को एक स्कूल बस में आग लग गई।
CFO Ghaziabad : मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि 11 जुलाई को सुबह लगभग 9:26 बजे एक स्कूल बस में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही तत्काल दो दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि अग्निशमन दल के मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि एक खड़ी हुई स्कूल बस, जिसे मेंटेनेंस के लिए लाया गया था, आग की लपटों में घिरी हुई थी। बस में सीएनजी किट लगी हुई थी, जिससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया गया। लगभग 15 से 20 मिनट के भीतर ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

