Ghaziabad News : गाजियाबाद के बाबा मार्केट में लगी आग, पांच दुकानें जलकर खाक
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में सोमवार की देर रात करीब 12 बजे मिष्ठान की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
इन पांच दुकानों में दीपक गोयल की अग्रवाल स्वीट्स, हरिओम गर्ग की महागणेश ट्रेडर्स, मुकेश सिंघल की सिंघल स्वीट्स, राहुल मित्तल की मोबाइल और खिलौने की दुकान तथा अंकित की डेरी शामिल हैं। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मस्कट के बाद आग पर काबू पाया।
CFO Ghaziabad : मुख्य दमकल अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दमकल की टीमों ने आठ गाड़ियों की सहायता से करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि पांच दुकानों में आग लगी थी। इस घटना मे कोई जनहानि नहीं हुई है। आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है।

