Ghaziabad News : धार्मिक स्थल पर अवैध रूप से विस्तार करने पर मुकदमा दर्ज

May 13, 2026 - 20:23
Ghaziabad News : धार्मिक स्थल पर अवैध रूप से विस्तार करने पर मुकदमा दर्ज
Symbolic Image

Ghaziabad News : गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में पहले से स्थापित धार्मिक स्थल का विस्तार करने के मामले में यूपीसीडा ने मुकदमा दर्ज कराया है। ट्रोनिका सिटी सेक्टर बी- 1 आवासीय क्षेत्र में वर्षों पुराना एक धार्मिक स्थल है।

 यूपीसीडा के सहायक प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग द्वारा वर्ष 2000 में सेक्टर बी- 1 में विकास कार्य कराए गए थे। इस दौरान एक विशेष धर्म के अज्ञात लोगों ने धार्मिक स्थल का विस्तार करना प्रारंभ कर दिया था। उस समय काम रुकवा दिया था। अब फिर इसे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इसके लिए भूखंड आवंटित नहीं है।

इससे क्षेत्र का माहौल भी खराब हो सकता है। उन्होंने दिल्ली के दरियागंज में रहने वाले चांद बाबा, ट्रोनिका सिटी निवासी असगर अली समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्टदर्जकराई है। सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सहायक प्रबंधक की शिकायत पर दो नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।