Ghaziabad News : छात्रों के दो गुट में खूनी संघर्ष, एक के हाथ में लगी गोली

Jun 19, 2026 - 19:30
Ghaziabad News :  छात्रों के दो गुट में खूनी संघर्ष, एक के हाथ में लगी गोली
Symbolic Image

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना नंदग्राम के पास 100 फुटा रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने होटल पर खाना खाने आए छात्र तरुण निवासी नंदग्राम पर गोली चला दी। तरुण के दाएं हाथ में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ACP Nandgram : एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 100 फुटा रोड पर दो बाइकों पर सवार पांच युवक आए और होटल पर खाना खाने आए तरुण और उसके साथी से गाली गलौज की। विरोध करने पर दोनों गुट सड़क पर ही भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। बाइक सवारों ने पिस्टल से तीन चार राउंड फायरिंग की।जिसमें से एक गोली तरुण की बाजू में लग गई है। आरोपी मौके से भाग गए। उन्होने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे से परिचित हैं और पूर्व में भी दोनों में विवाद हुआ था। घायल को एमडीएमजी अस्पताल भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।