Ghaziabad News : हिंडन नदी में नहाते समय 12 वर्षीय बच्चे की डूबकर मौत
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद थाना साहिबाबाद क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे नीलमणि कॉलोनी के पीछे छोटा छठ घाट के पास तीन बच्चे अरमान उम्र 12 वर्ष, रिहान उम्र 13 वर्ष और आहद उम्र 8 वर्ष पुत्रगण रायमीन निवासी अक्सा मस्जिद के पास नीलमणि कॉलोनी न्यू हिंडन विहार थाना साहिबाबाद गाजियाबाद हिंडन नदी मे नहा रहे थे। जिनमें से अरमान पुत्र रायमिन नदी में डूब गया। डूबे हुए बच्चे की तलाश हेतु गोताखोर बुलाकर रेस्क्यू कराया गया। लगभग 45 मिनट रेस्क्यू उपरांत बच्चा मिल गया। इसको तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के मीडिया प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

