Dadri News : ट्रेन की चपेट में आकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Jul 11, 2026 - 12:51
Dadri News : ट्रेन की चपेट में आकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Symbolic Image

Dadri News : दादरी रेलवे स्टेशन पर आज सुबह को एक 45 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 दादरी जीआरपी पुलिस चौकी के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि राजेंद्र सिंह पुत्र मलखान सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सुत्याना आज सुबह को दादरी रेलवे स्टेशन पर आए थे। इसी बीच रेलवे लाइन पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए, तथा उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।