Noida News : यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार घटी, आज से अधिकतम गति सीमा 75 किलोमीटर

Nov 25, 2026 - 14:27
Noida News : यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार घटी, आज से अधिकतम गति सीमा 75 किलोमीटर
Symbolic Image

Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर आज से वाहनों की गति सीमा घटा दी गई है।चालक अधिकतम 75 किलोमीटर की रफ्तार से वाहन चला सकते हैं। पहले यह सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। अगर इससे ज्यादा गति से वाहन चलाया तो चालान होगा।

 यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आर के सिंह ने बताया कि इससे पूर्व 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा कम की जाती थी, लेकिन इन दिनों ठंड और धुंध अधिक रहने के चलते 25 नवंबर से ही गति सीमा घटाने का निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था 15 फरवरी तक लागू रहेगी। वहीं, एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के इंतजाम भी दुरुस्त किए गए हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील किया कि वे नियमों का पालन करें अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

वही यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि कि ठंड और धुंध के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं। एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग के लिए 24 टीमें तैनात की गई हैं। घायलों को समय से अस्पताल पहुंचने के लिए सात एंबुलेंस और वाहन हटाने के लिए 12 क्रेन भी तैनात की गई हैं। उन्होने बताया कि दुर्घटना होने पर घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए समय सारिणी और फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया गया है। ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जीरो प्वाइंट से जेवर टोल पर दोनों तरफ विशेष टीमें तैनात की गई हैं। एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग के लिए 24 गाड़ियों लगाई गई हैं। इन वाहनों से एक्सप्रेसवे के दोनों तरह पेट्रोलिंग कर व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। वहीं, दोनों तरह छह-छह क्रेन तैनात की गई हैं, ताकि हादसा होने पर वाहनों को हटाकर आवागमन व्यवस्थित किया जा सके। वाहनों में आगजनी की घटना पर आठ फायर की गाड़िया भी नियुक्त की गई हैं। वाहनों पर रिफलेक्टर टेप चिपकाने के लिए अभियान शुरू किया गया है।