Noida News : थाना फेस-दो पुलिस ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को आज गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।
Police Station Thana Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि 15 जून को गौरव अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के घर में घुस गया। इसने उनके साथ मारपीट कर उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना फेस-2 पुलिस ने बृहस्पतिवार को गौरव पुत्र विक्रम बैरागी निवासी ग्राम इलाहाबास को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।