Greater Noida News : पुश अप मैन ऑफ इंडिया रोहताश चौधरी ’नोवरा’ सम्मान से सम्मानित

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के मिल्क लच्छी गांव के युवा रोहतास चौधरी ने पाकिस्तान का पुश अप का विश्व रिकॉर्ड तोड़कर देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) ने उन्हें नोवरा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया है।
Greater Noida News :
कार्यक्रम के दौरान नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि रोहताश चौधरी ने हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में पाकिस्तान के खिलाडी का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए अपने नाम एक नया कीर्तिमान स्थापत किया है। देश का नाम रोशन करने पर उन्हें नोवरा का राष्ट्रीय सम्मान दिया गया है।
इस मौके पर रोहताश चौधरी ने युवाओं को नशे से दूर रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि युवा सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें। जल्द ही वह एक और विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास करने वाले हैं। जिसके लिए वे प्रयास कर रहें हैं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्णा अग्रवाल, संस्था के संरक्षक श्याम सुन्दर चौहान, उपाध्यक्ष अजय चौहान, महासचिव पुनीत राणा, चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, भारतीय किसान यूनियन के प्रेमपाल चौहान, टीकम चौहान, लक्ष्य चौहान, अरुण प्रजापति, अरुण चौहान, उदय चौहान, पंकज सिसोदिया, घनश्याम चौहान, प्रमोद चौहान, विकास अवाना, कृष्ण चौहान, सुधीर चौहान, ब्रज किशोर, मनीष राणा, राहुल चौहान, विनीत चौहान, नितीश चौहान, विनीत, हर्ष, अनिकेत, वतन, विशु, पियूष अरोरा, अक्षय, संचित जौहरी, साहिल, रत्नेश सिंह, संदीप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।