Noida News : लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने की आत्महत्या

Jan 5, 2026 - 12:38
Noida News : लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे एक 27 वर्षीय युवक ने रविवार की देर रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। आज सुबह को पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया भेज दिया है। पुलिस मृतक की लिविंग पार्टनर से पूछताछ कर रही है। मृतक मूल रूप से जनपद प्रतापगढ़ के रहने वाले थे।

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि मामूरा गांव में किराए पर रहने वाले अतुल कुमार ओझा पुत्र जयंती प्रसाद उम्र 27 वर्ष मूलनिवासी जनपद प्रतापगढ़ ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक गरिमा नामक युवती के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहते थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मृतक के लिविंग पार्टनर गरिमा से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि अगर मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।