Noida News : सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 105 के पास हुए एक सड़क हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि 4 जनवरी की रात को पृथ्वीराज सिंह उम्र 15 वर्ष इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था, तभी उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सेक्टर 105 के पास बिजली के खंभे से टकरा गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले लाल बहादुर शास्त्री उम्र 54 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनके परिजनों उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई खोड़ा कॉलोनी पुलिस द्वारा की जाएगी।

