Greater Noida News : शादी के बाद पति निकला गंजा, महिला ने दर्ज करवाया मुकदमा
Greater Noida News : थाना बिसरख में एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लविका गुप्ता ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी शादी 16 जनवरी वर्ष 2024 को संयम जैन निवासी राणा प्रताप बाग दिल्ली के साथ हुई थी। महिला के अनुसार उनके पति पूरी तरह से गंजे हैं। वह नकली हेयर पैच लगाते हैं। शादी के समय उन्हें बताया गया था कि उनके पूरे बाल हैं। इसके अलावा महिला का आरोप है कि उसके पति 12वीं पास है, जबकि उन्हें बीकॉम पास बताया गया था। उनकी वार्षिक आय 18 लाख रुपए दर्शाई गई थी, जबकि वास्तविक मे आय काफी कम है। महिला का यह भी आरोप है की शादी के समय से ही उसके पति उसको ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तुम्हारे मोबाइल फोन से तुम्हारी निजी फोटो निकाल ली है जिसे सार्वजनिक कर देंगे। महिला का आरोप है कि विदेश यात्रा के दौरान उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर थाईलैंड से भारत में गांजा लाने के लिए मजबूर किया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में महिला की शिकायत पर उसके पति संयम जैन, ससुर संजय जैन, सास सुषमा जैन, जीजा कुणाल जैन तथा मामा हेमंत जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

