Noida News : भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला का किया आयोजन

Dec 2, 2024 - 14:25
Dec 2, 2024 - 15:12
Noida News : भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला का किया आयोजन

Noida News : भाजपा जिला कार्यालय पर जिला संगठन पर्व चुनाव कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला चुनाव अधिकारी विजय शिवहरे, सांसद डा. महेश शर्मा, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, जिला महामंत्री योगेश चौधरी सहित अन्य मौजूद रहें।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय शिवहरे ने कहा कि भाजपा संगठन चुनाव को एक पर्व के अनुसार मनाते हुए बूथ गठन के चुनावों में लगी है। सभी बूथ गठन के कार्य हो चुके है।

Noida News :

15 दिसंबर तक मंडल गठन का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि सभी मंडलों के चुनाव अधिकारी बनाये गये है और सभी चुनाव अधिकारी संगठन पर्व के रूप में सर्वसम्मति से बूथ गठन के कार्यों को पूरा कराकर उसी प्रकार से मंडल गठन के कार्य को पूरा करेंगे। सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन वह राजनैतिक संगठन है। जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर, धर्मेन्द्र कोरी, दीपक भारद्वाज, वेदप्रकाश गुप्ता, सतेंद्र अवाना, मनोज गर्ग, सुनील भाटी, पवन रावल, सतेन्द्र नागर, पवन नागर, राहुल पंडित, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा, पंकज रावल, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, अभिषेक शर्मा, सतपाल तालान, सुनील शर्मा, इन्द्र नागर, दिनेश भाटी, अमित पंडित, महेश शर्मा, संजय भाटी, मनोज भाटी, राजीव सिंघल, विजय रावल, अनीता गौतम, महेन्द्र नागर, राज नागर, रजनी तोमर, संतवीर भाटी, बिरेन्द्र भाटी, मनोज प्रधान, सतीश भाटी, अंश नागर, श्यामवीर भाटी, अशोक रावल, मुकेश चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।