Noida News : नोएडा एयरपोर्ट के चालू होने से बांके बिहारी के दर्शन करने वाले देशी- विदेशी भक्तों को होगी काफी सहूलियत

Jun 15, 2026 - 19:52
Noida News : नोएडा एयरपोर्ट के चालू होने से बांके बिहारी के दर्शन करने वाले देशी- विदेशी भक्तों को होगी काफी सहूलियत

Noida News : नोएडा एयपोर्ट से फ्लाइट सर्विस शुरू होने से देश और विदेश के विभिन्न जगहों से आकर मथुरा वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने वालों को खासी सहूलियत होगी। बांके बिहारी के दर्शन के बाद ताज महल के दीदार की चाह रखने वालों का भी समय बचेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि नोएडा एयपोर्ट से आगरा स्थित ताजमहल की दूरी लगभग 139 किलोमीटर है। और मथुरा की करीब 90 किलोमीटर। खास बात यह है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की युमना एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी है।

 भगवान श्री कृष्ण के भक्त लगभग 90 मिनट में एयरपोर्ट से मथुरा पहुंच सकेंगे जबकि दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने के बाद मिलने वाले ट्रैफिक जाम और दूरी के वजह से करीब तीन घंटा से ज्यादा समय लगता है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयपोर्ट से मथुरा पहुंचने में 3 घंटे और आगरा के ताज महल पहुंचने में 4 घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है। यानी अब हवाई सफर के जरिए बांके बिहारी के दर्शन करने और ताज महल देखने आने वाले घरेलू और इंटरनेशनल यात्री दिल्ली एयरपोर्ट की बजाय नोएडा एयरपोर्ट पर उतर सकेंगे। जिससे उन्हें सफर में आसानी होगी और लगभग दो घंटे की बचत होगी। हालांकि फिलाहल नोएडा एयरपोर्ट को इंटरनेशल यात्री उड़ानों के लिए मंजूरी नहीं मिली है, इसलिए सभी घरेलू उड़ानें ही होंगी।

एयरपोर्ट की सीईओ नीतू समरा ने हाल ने बताया कि इस साल के अंत तक इंटरनेशनल उड़ानें भी शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि ‘इस साल के आखिर तक इंटरनेशनल उड़ानें शुरू किए जाने की उम्मीद है।

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट की लोकेशन बहुत अच्छी जगह पर है। ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट पहुंचने में लगभग 25 मिनट और नोएडा से लगभग 45 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा एनसीआर के अन्य इलाकों जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, आगरा, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ और दूसरे शहरों से भी एयरपोर्ट की अच्छी कनेक्टिविटी है।

उन्होंने बताया कि अबतक नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को हवाई सफर के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता था। मगर अब उनके पास नोएडा में एयरपोर्ट का दूसर विकल्प मौजूद हैं। वे अपनी सहुलियत के हिसाब से नोएडा या फिर दिल्ली एयरपोर्ट चुन सकते हैं। इस एयरपोर्ट से सबसे ज्यादा सहुलियत वेस्टर्न यूपी, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के यात्रियों को पहुंचेगा। आपको बता दें कि एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 28 मार्च को किया था।