Noida News : अज्ञात बदमाशों ने आईफोन छीना

Feb 5, 2025 - 12:29
Noida News : अज्ञात बदमाशों ने आईफोन छीना
Symbolic Image
Noida news : थाना फेस- 3 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका आईफोन अज्ञात बदमाशों ने छीन लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।  थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि बीती रात को रितेश कुमार पुत्र सत्येंद्र प्रसाद ने थाना फेस -3 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह  सेक्टर 71 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह बाहर से खाना खाकर 19 जनवरी को अपने घर लौट रहे थे, तभी सेक्टर 71 के पास अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
 थाना सेक्टर -63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि रोहित सिंह नेगी पुत्र विक्रम सिंह नेगी ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 1 फरवरी को ऑटो रिक्शा पड़कर सीआईएसफ कैंप से ऑटो रिक्शा पड़कर गाजियाबाद के विजयनगर स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी एक व्यक्ति आया तथा ऑटो रिक्शा में बैठने का प्रयास करने लगा। ऑटो रिक्शा में भीड़ थी। वह धक्का मुक्की करने लगा। उन्होंने बताया कि इसी बीच उक्त व्यक्ति ने उनकी जेब से उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।