Noida News : निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, एक मजदूर घायल
Noida News : थाना फेस- 3 क्षेत्र के मामूरा गांव में निर्माणाधीन एक मकान की दिवार सोमवार की शाम को गिर गयी। इस हादसे में एक मजदूर को चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि थाना फेस- तीन क्षेत्र के मामूरा गांव में किशन चौहान के निर्माणाधीन मकान में खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान नींव के पास स्थित एक दीवार गिर गई। इस घटना में वहां काम कर रहे मजदूर महबूब अख्तर पुत्र फारुख हुसैन निवासी बिहार दिवार के मलवे के नीचे दब गया। उसे मौके पर मौजूद लोगों ने मलवे से बाहर निकाला तथा अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि उसे मामूली चोट आई है। अस्पताल से उपचार के दौरान उसे छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

