Noida News : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राष्ट्रीय सचिव अमित भाटी को डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित 

Sep 19, 2025 - 15:45
Noida News : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राष्ट्रीय सचिव अमित भाटी को डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित 
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राष्ट्रीय सचिव अमित भाटी को डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित 

Noida News : समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ युवा समाजसेवी अमित भाटी को मुबंई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। अमित भाटी को सम्मानित होने की खबर से परिजनों के साथ ही जनपद गौतमबुद्व नगर के निवासियों में हर्ष व्याप्त है। 

 

जानकारी के अनुसार देश के प्रसिद्ध लेखक-निर्देशक फिल्मकार दुष्यंत प्रताप सिंह द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी टाप 50  इंडियन आईकान अवार्ड 2025 के पांचवें  संस्करण का आयोजन किया गया। जिसमें अमित भाटी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया

 

मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ने अमित भाटी को समाज सेवा और सामुदायिक विकास में उनके असाधारण योगदान के लिए विक्रमशिला विश्वविद्यालय के मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विक्रमशिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम, फिल्मकार दुष्यंत प्रताप सिंह सहित अन्य विशिष्ट लोग मौजूद रहे। 

 

एक्सपो न्यूज के साथ बातचीत के दौरान अमित भाटी ने बताया कि टाप 50  इंडियन आईकान अवार्ड 2025 में शामिल होना गौरव की बात रही।  इसके लिए उन्होंने मैनेजमेंट कमेटी के साथ ही  दुष्यंत प्रताप सिंह का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस सम्मान का हकदार मेरा पूरा परिवार, माता सोनवती बड़े भाई ललित भाटी एडवोकेट सहित सभी जनपदवासियों को जाता है