Noida News : फैक्ट्री से काम करके घर जा रही दो युवतियों को कार चालक ने रौंदा, हालत गंभीर

Aug 31, 2024 - 11:01
Noida News : फैक्ट्री से काम करके घर जा रही दो युवतियों को कार चालक ने रौंदा, हालत गंभीर
Symbolic image

Noida News : थाना फेस-1 क्षेत्र मे 29 अगस्त की शाम को एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दो युवतियों को कुचल दिया। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Noida News : 

 थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि रामपाल पुत्र शिवरतन ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 अगस्त की शाम 7 बजे के करीब उनकी बेटी स्नेहा कश्यप तथा उसकी दोस्त उमा गुप्ता सेक्टर 3 स्थित अपने ऑफिस से काम करके निकली थी। जैसे ही वे अपने आफिस ही से थोड़ी दूर आगे निकली एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार उनके बचने की संभावना ना के बराबर है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।