Noida News : दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,18 दो पहिया वाहन बरामद

Sep 1, 2025 - 18:36
Noida News : दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,18 दो पहिया वाहन बरामद
दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,18 दो पहिया वाहन बरामद

Noida News : थाना फेस -1 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाल अपचारी है। इनके पास से पुलिस ने 18 दो पहिया वाहन बरामद किया है।

Police Station Phase 1 Noida News : पुलिस उपायुक्त यमुना प्रसाद ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना फेस -वन पुलिस ने शुक्रवार को दो वाहन चोरों का को गिरफ्तार किया है। एक का नाम अनुज शर्मा पुत्र किशन स्वरूप शर्मा निवासी जनपद बुलंदशहर उम्र 30 वर्ष है, जबकि दूसरा बाल अपचारी है। उन्होंने बताया कि अनुज शर्मा के खिलाफ पूर्व में एनसीआर के विभिन्न थानों में 21 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि बाल अपचारी के खिलाफ पूर्व में 11 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए 18 दो पहिया वाहन बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी सेक्टर और सोसाइटी में रेकी करते हैं, उसके बाद वाहन चोरी करते हैं। चोरी के वाहन को ये लोग फैक्ट्री और पार्क के आसपास पार्क कर देते हैं। उसके कुछ दिन बाद चोरी के वाहन उठाकर ले जाते हैं। इन बदमाशों ने चोरी के वाहनों को सेक्टर 8 में खड़ा किया था। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सभी वाहन बरामद किया है।