Noida News : गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात शव मिले

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना बुजुर्ग के पास एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया की मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस शव पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शवों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।