Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या

May 14, 2026 - 12:47
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 2 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Ecotech -3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि उधम पुत्र बुद्ध लाल निवासी कुलेसरा ने बीती रात को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 113 Noida News : थाना 113 सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परथला खंजरपुर गांव में रहने वाले कन्हैया प्रसाद पुत्र सीताराम उम्र 39 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना से बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि कृष्ण कुमार उम्र 37 वर्ष थाना बिसरख क्षेत्र में रहते थे। उनके परिजनों ने गंभीर हालत में बीती रात को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां पर उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।