Noida News : एलिवेटेड रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

May 14, 2026 - 12:32
Noida News : एलिवेटेड रोड पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के अगाहपुर भंगेल एलिवेटेड रोड पर एक स्कूटी सवार को छोटा हाथी के चालक में तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि केशव गुप्ता पुत्र किशोर गुप्ता उम्र 36 वर्ष कुलेसरा गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को वह स्कूटी पर सवार होकर कुलेसरा से नोएडा जा रहे थे। भंगेल एलिवेटेड रोड पर सलारपुर गांव के पास एक छोटा हाथी के चालक में तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास हुए एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय अज्ञात युवा की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।