Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या

Oct 22, 2024 - 15:38
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image
Noida News :  विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में रहने वाले सोनू पुत्र बाबूलाल उम्र 30 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
Noida News : 
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले अर्जुन पुत्र थान सिंह उम्र 20 वर्ष मूलनिवासी जनपद बदायूं ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 19 सेक्टर में रहने वाले दिनेश पुत्र मुरारी उम्र 39 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
 जनपद हापुड़  में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उनकी मौत हो गई। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हापुड़ क्षेत्र मे कल हुए एक सड़क हादसे में प्रभात त्यागी पुत्र राजेंद्र त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अज्ञात युवक का शव मिला
 थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र के कुलेसरा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। थाना ईकोटेक तीन के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि सोमवार को थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया की मौत के कारण स्पष्ट न होने के चलते पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है।