Noida News : महिला को सम्मोहित करके दो बदमाशों ने जेवरात उतरवाया

Oct 9, 2024 - 15:57
Noida News : महिला को सम्मोहित करके दो बदमाशों ने जेवरात उतरवाया
Google image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 स्थित सोम बाजार से दो बदमाशों ने एक महिला को सम्मोहित कर अपनी बातों में फंसाकर उनके गले से मंगलसूत्र, अंगूठी, सोने की चेन और कुंडल ठग लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती सुशीला देवी सेक्टर 45 मैं रहती हैं। उनके पति सोम बाजार में दुकान लगाते हैं। 5 अक्टूबर को शाम के समय वह अपने पति को चाय देने जा रही थी। तभी सोम बाजार के पास दो युवक उनको मिले। उन्होंने उनसे गाजियाबाद जाने का पता पूछा। उन्होंने उन्हें गाजियाबाद जाने का रास्ता बताया। इसी बीच एक युवक ने कहा कि वह कई दिनों से भूखा है। उसने महिला से खाने के लिए पैसे मांगे।

Noida News : 

 महिला उसकी बात से प्रभावित हो गई, तथा उसे 100 रूपए दे दिया। इसी बीच दोनों युवकों ने महिला को अपने बातों में फंसाकर उन्हें सम्मोहित कर लिया। कुछ दूर ले जाकर उनसे कहा कि आप अपने गले में पहने हुए मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठी, कान के कुंडल आदि निकालकर एक रुमाल में बंद दो। महिला उनकी बातों में आ गई, तथा उन्होंने सारे जेवरात उतार कर एक रुमाल में बांध दिया। बदमाशों ने चालाकी से जेवराज से भरे रुमाल को बदलकर उन्हें पत्थर से बंधे हुए एक रुमाल को पकड़ा दिया, तथा यह कहकर चले गए कि कुछ देर में वे लौट कर आ रहे हैं, आप यहीं पर बैठो। बाद में महिला को अपनी ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने रुमाल खोलकर देखा। तब पता चला कि ठगो ने उनके जेवरात हड़प लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।