Noida News : दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 15 दो पहिया वाहन बरामद

Aug 23, 2025 - 20:56
Noida News : दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 15 दो पहिया वाहन बरामद
दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 15 दो पहिया वाहन बरामद

Noida News : थाना फेस- 1 पुलिस ने बीती रात को दो शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न जगहों से चोरी की हुई तीन स्कूटी और 12 मोटरसाइकिल बरामद किया है।

Police Station Phase 1 Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना फेस -1 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर नसीम उर्फ कंचन तथा बंटी नामक दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उनकी निशान देही पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की हुई तीन स्कूटी तथा 12 मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये अंतर्राज्यीय वाहन चोर है। इन बदमाशों ने एनसीआर के विभिन्न जगहों से अब तक सैकड़ो वाहन चोरी करनी स्वीकार की है। इनके खिलाफ पूर्व में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।