Noida News : ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के महामाया अप्लाई ओवर के पास आज सुबह को बाइक पर सवार होकर जा रहे हैं युवक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में युवक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिसकी वजह से उसका सिर कुचल गया। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज दोपहर को थाना क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर के पास बाइक पर सवार होकर जा रहे एक युवक को एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिरी तथा युवक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिसकी वजह से उसका सिर पूरी तरह से कुचल गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास से कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है। उसका मोबाइल फोन लॉक है। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इस घटना के चलते महामाया फ्लाईओवर पर काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। ट्रक चालक फरार है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

