Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या

Jul 11, 2024 - 13:06
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic image

Noida News : जनपद के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 3 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Noida News : 

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र के ग्राम सुत्याना में रहने वाली श्रीमती शिवानी पत्नी विनोद उम्र 23 वर्ष ने आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना भी बिसरख क्षेत्र में रहने वाले शोभित सैनी पुत्र सुशील उम्र 30 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र में रहने वाले नौरंगीलाल पुत्र राजपाल उम्र 26 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई है।