Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Feb 5, 2026 - 10:28
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
Symbolic Image

Noida News : जनपद के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के तिगरी गोल चक्कर के पास बीती रात को एक मोटरसाइकिल सवार को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का नाम आदेश शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी सिद्धार्थ विहार विजयनगर गाजियाबाद है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के गोपालगढ़ के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बीती रात को टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गोपालगढ़ गांव निवासी पूर्व प्रधान सुखबीर (67 वर्ष)के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक खल की दुकान चलाते थे।

 उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना दनकौर क्षेत्र के समसपुर गांव के पास बुधवार की शाम को ट्रैक्टर पर लगी मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में मिक्सर मशीन पर सवार होकर जा रहा है युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर देर रात को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जनपद बुलंदशहर के रहने वाले अफजल 26 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि थाना दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में घंघोला से मायचा रोड पर जाने वाली सड़क पर सड़क के बीचों-बीच लगे पेड़ से एक बाइक सवार टकरा गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसका नाम संदीप है। सड़क के बीच-बीच जामुन का पेड़ लगा है। संदीप बुधवार शाम को बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी यह घटना हुई।