Greater Noida News : दहेज हत्या के आरोपी पति समेत तीन गिरफ्तार
Greater Noida News : थाना जारचा क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें आज कोर्ट में पेश किया है।
Police Station Jarcha Greater Noida News : थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि चार दिन पूर्व एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ससुराल में फंदे से लटका हुआ मिला था। इस मामले मे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। घटना के बाद से महिला के ससुराल पक्ष के लोग फरार चल रहे थे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने बीती रात को दहेज हत्या के आरोपी ससुर गोपाल, पति लोकेश और जेठ उमेश को एनटीपीसी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि लोकेश की शादी शिवानी से वर्ष 2025 में हुई थी। उसके पिता का आरोप है की शादी के समय से ही उसकी बेटी के ससुराल पक्ष लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उनके उत्पीड़न के चलते उसने आत्महत्या किया है।

