Noida News : मोदी ही दे सकते हैं देश में राष्ट्रवादी व विकासपरक सोच वाली सरकार : योगी आदित्यनाथ

Apr 18, 2024 - 16:30
Noida News :  मोदी ही दे सकते हैं देश में राष्ट्रवादी व विकासपरक सोच वाली सरकार : योगी आदित्यनाथ
सिकंदराबाद के ककोड़ स्थित झाझर में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की जनता सुशासन, समृद्धि तथा सुरक्षा चाहती है। इसीलिए वह तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले चुकी है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से सांसदीय का चुनाव लड़ रहे डा. महेश शर्मा के समर्थन में सिकंदराबाद के ककोड़ स्थित झाझर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बहुमत के साथ कमल खिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रवादी और विकासपरक सोच वाली सरकार केवल मोदी ही दे सकते हैं। हम लोगों ने कहा कि दंगा पॉलिसी नहीं चलेगी। देश व प्रदेश में केवल विकास की पॉलिसी चलेगी। इससे देश के कुछ लोग नाराज चल रहे हैं। उनकी मानसिकता समझ के परे हैं। सीएम ने कहा कि एक राष्ट्रवादी और विकासपरक सोच वाली सरकार केवल मोदी ही दे सकते हैं। हम लोगों ने कहा कि दंगा पॉलिसी नहीं चलेगी। देश व प्रदेश में केवल विकास की पॉलिसी चलेगी। 

उन्होंने कहा कि राम नवमी के दिन सूर्यवंशी प्रभु श्री राम का भगवान सूर्य की किरणों ने कल तिलक किया। यह सबने देखा, इसका श्रेय केवल और केवल एक व्यक्ति को जाना चाहिए, वह नाम है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

चुनावी जनसभा में सीएम ने कहा कि जेवर में एशिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है। इसका सर्वाधिक लाभ तो सिकन्दराबाद और जेवर को ही होने जा रहा है। बीते 10 वर्षों में हम लोगों ने बदलते भारत को देखा है। देश प्रगति पर है, आने वाले दिनों में देश और प्रगति करेगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री की रैली में सम्मिलित गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रवासियों व युवा मतदाताओं का जोश, उमंग एवं उत्साह इस बात की गवाही दे गया कि एक बार पुनः गौतमबुद्ध नगर लोकसभा निर्वाचन सीट से कमल खिलने वाला है।