Noida News : छह शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के 15 दो पहिया वाहन बरामद
Noida News : थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर 6 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 14 मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद की है।
सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को एक सूचना का आधार पर थाना सेक्टर 20 पुलिस ने अट्टा गांव के पास से एक सूचना के आधार पर राजेश चौहान, अजय कुमार, कृष्णा, शेरा, विजय कुमार और बृजेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए 15 दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने वाहन चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।

