Noida News : नोएडा में तीन महिलाएं समेत छह की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत

Noida News : नोएडा के सेक्टर 34 स्थित अपना घर आश्रय में रहने वाली दो वृद्ध महिलाओं की तथा अन्य जगहों पर रहने वाले 4 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News :
पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रय में रहने वाली सीमा 62 वर्ष को आश्रय की कर्मचारी शिवांगी ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान वहां पर उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अपना घर आश्रय में ही रहने वाली एक 70 वर्षीय महिला मोमिना को वहां पर काम करने वाली सुमन नामक कर्मचारी ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-24 पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में महिला समेत 4 लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।
थाना फेस-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में रहने वाली मोनी पत्नी नागेंद्र उम्र 22 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मौत के कारणों का पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है।
थाना फेस-1 क्षेत्र में रहने वाले नरेश कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी सेक्टर-10 की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बादलपुर क्षेत्र में रहने वाले विनोद पुत्र दयानंद की संदिग्ध मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मौत के कारणों का पता लग रही है। इसके अलावा थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाले आकाश नामक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।