Noida News : जेल में बंद किसानों से मुलाकात करने पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल

Dec 12, 2024 - 14:41
Dec 12, 2024 - 15:13
Noida News : जेल में बंद किसानों से मुलाकात करने पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल
Noida News : समाजवादी पार्टी का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली से चलकर लुक्सर जेल में बंद किसानों से मुलाकात करने के लिए आज दोपहर बाद डीएनडी के रास्ते गौतम बुध नगर पहुंचा।  इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक, नरेश उत्तम पटेल, और लालजी वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए  किसानों की गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना करते हुए तुरंत रिहाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीबों और किसानच की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आदेश पर सपा प्रतिदिन मंडल आज जेल में बंद किसानों से मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां के किसानों पर अत्याचार हो रहा है। यह तुरंत बंद कर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसानों पर अत्याचार बंद नहीं हुआ तो सपा आर पार की लड़ाई लड़ेगी। 
जनपद गौतमबुद्व नगर में किसान आंदोलन के दौरान धरना-प्रदर्शन कर रहे कई किसानों को पुलिस  ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। जिसमें कई किसानों की रिहाई भी हो गई है। कुछ बड़े किसान नेता अब भी जेल में बंद है। विभिन्न संगठनों द्वारा उनकी भी रिहाई की मांग बिना शर्त के की जा रही है।
 इस मामले में आज सपा का एक प्रतिनिधिमंडल लुक्सर जेल में बंद किसानों से मुलाकात करने के लिए डीएनडी पर एकत्र हुआ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। जो जेल में बंद किसान नेताओं से मुलाकात कर यथास्थिति के बारे में अखिलेश यादव को जानकारी देने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से भी बातचीत करेगा।
प्रतिनिधिमंडल में सांसद नरेश उत्तम पटेल, सांसद हरेंद्र मलिक, सांसद लालजी वर्मा, विधायक कमाल अख्तर, जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी,  प्रदेश सचिव फकीर चंद्र नागर, प्रदेश सचिव गजराज नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा. महेन्द्र नागर, सुनील चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी, महानगराध्यक्ष डा. आश्रय गुप्ता, इन्दर प्रधान, नरेन्द्र नागर व सुधीर तोमर आदि को शामिल किया गया है। सपा नेता डीएनडी से दोपहर सवा दो बजे के करीब लुक्सर जेल के लिए रवाना हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक वे लुक्सर जेल पर नहीं पहुंचे हैं।  चर्चा है कि उन्हें रास्ते में ही रोक दिया जाएगा।