Noida News : बुटीक संचालक से 6 लाख 50 हजार रुपए की लूट

Sep 13, 2024 - 16:23
Noida News : बुटीक संचालक से 6 लाख 50 हजार रुपए की लूट
Google image

Noida News : थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 112 के पास से थार जीप मे सवार बदमाशों ने बुटीक चलाने वाले एक व्यक्ति की कार को रोककर उसके साथ मारपीट कर हथियार के बल पर 6 लाख 50 हजार रुपए लूट लिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Noida News : 

  नोएडा एक्सटेंशन में रहने वाले आनंद देव पांडे ने बताया कि उनकी दिल्ली में एक बुटीक है। वह बुधवार की देर रात को दिल्ली से नोएडा एक्सटेंशन स्थित अपने घर जा रहे थे। वह जैसे ही सेक्टर 112 से सेक्टर के पास पहुंचे तभी थार जीप में सवार बदमाशों ने उनकी किया कार को ओवरटेक करके रोक लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर उनके पास रखे 6 लाख 50 हजार रुपए नगद लूट लिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वहीं थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।