Noida News : एक दरिंदे की हवस की शिकार हुई किशोरी ने नवजात बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्चे को लेकर वह सेक्टर 62 स्थित वन स्टॉप सेंटर पहुंची। कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Noida News :
थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 14 वर्षीय बच्ची सेक्टर 62 स्थित वन स्टाॅप सेंटर में रहती है। उन्होंने बताया कि वह दुष्कर्म पीड़ित है। उन्होंने बताया कि किशोरी के साथ गाजियाबाद के थाना सिहानी के क्षेत्र में बलात्कार हुआ था। बलात्कार के चलते वह गर्भवती हो गई थी। उसे प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रविवार को वह बच्चे के साथ वन स्टाप सेंटर आई। बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।