Noida News : महिला के चरित्र पर शक होने पर पति ने चाकू से गोदकर की हत्या

Nov 8, 2024 - 19:43
Noida News : महिला के चरित्र पर शक होने पर पति ने चाकू से गोदकर की हत्या
Symbolic image

Noida News : थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाली एक महिला को उसके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत मे ले लिया है।

Noida News :

 

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम को थाना सेक्टर-113 पुलिस को सूचना मिली कि सर्फाबाद गांव में रहने वाली एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला की मृतका का नाम सोनिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सोनिया की शादी 10 वर्ष पूर्व पंकज नामक व्यक्ति के साथ हुई थी। दोनों वर्तमान समय में सर्फाबाद गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि आज पंकज ने सोनिया के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि मृतक को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। वह मानसिक रूप विकलांग है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के आला अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। इस घटना के चलते ग्राम सर्फाबाद में रहने वाले लोगों में दहशत व्याप्त है। मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए हैं।