Noida News : सड़क हादसे में कुल्फी विक्रेता की मौत
Noida News : थाना फेस -3 क्षेत्र में बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में एक कुल्फी विक्रेता की मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि मंजन सिंह पुत्र चिरंजी लाल ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद मैनपुरी के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनका बेटा शाक्य पेशगार (41 वर्ष)कुल्फी बेचने का काम करता था। वह कुल्फी बेचकर अपने घर लौट रहा था, तभी क्लियो काउंटी सोसाइटी के पास एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। वह इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर बीती रात को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

