Noida News : प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या, बहू ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप
Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 26 स्थित जयपुरिया मार्केट में प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले एक 54 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार को अपने ऑफिस में पंखे से फंदा लगा लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की बहू ने कुछ दिन पूर्व उसके ऊपर अश्लील हरकत करने सहित कई गंभीर आरोप लगाया था। जिसकी जांच थाना सेक्टर 39 पुलिस कर रही है। बहू ने पुलिस को कई ऐसे ऑडियो वीडियो उपलब्ध करवाए थे जिसमें वह अपनी बहू के साथ हर हाल में शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रयासरत था।
Police Station Sector 20 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि शनिवार को थाना सेक्टर 20 पुलिस को सूचना मिली कि जयपुरिया मार्केट के प्रथम तल पर प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले फूल सिंह पुत्र तेजपाल हाल निवासी सेक्टर 37 अरुण बिहार ने अपने ऑफिस में पंखे से फंदा लगा लिया है। उन्हें कुछ लोगों ने फंदे से उतार कर एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। वहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने बहू के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : एडीसीपी ने बताया कि मृतक की बहू ने पिछले हफ्ते थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उनका आरोप था कि उनके ससुर उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाह रहे हैं। वह उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं। इस बाबत बहू ने अपने ससुर के खिलाफ कई ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस के सामने प्रस्तुत की थी। इस मामले में मृतक की बहू ने अपना बयान भी दर्ज करवाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच आज छेड़छाड़ के आरोपी ससुर फूल सिंह ने अपने ऑफिस में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस सभी पहलुओं के ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के रायपुर कॉलोनी में रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। थाना सेक्टर 126 के प्रभारी सोमेश कुमार सिंह ने बताया कि संदीप उर्फ चिंटू मूल निवासी जनपद पन्ना मध्य प्रदेश रायपुर कॉलोनी में स्थित एक पीजी में काम करता था। उनके अनुसार उसने शनिवार को अज्ञात कारण के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

