Noida News : पुलिस ने मानवीय पहल की शुरुआत करते हुए ठंड में गरीब और बेसहारा लोगों को पहुँचाया रैनबसेरा तक

Dec 17, 2024 - 13:02
Noida News : पुलिस ने मानवीय पहल की शुरुआत करते हुए  ठंड में गरीब और बेसहारा लोगों को पहुँचाया रैनबसेरा तक
नोएडा पुलिस की मानवी पहल
Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने मानव मूल्यों की रक्षा के लिए एक  अनोखी पहल शुरू की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अगर 112 पर कॉल करता है या करवाता है और बताता है कि वह जरूरतमंद है, वह ठंड में परेशान है तो उसे पीआरबी की गाड़ियों द्वारा नजदीक के रहने बसेरा में ले जाया जा रहा है। इस पहल को नोएडा के लोगों ने दिल से स्वीकारा है तथा तीन दिन में 50 से अधिक व्यक्तियों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है, जिन्हें रैनबसेरा तक छोड़ा गया है।
Noida News :
 पुलिस उपायुक्त (यातायात) लखन सिंह यादव ने बताया कि 13 दिसंबर से अत्यधिक सर्दी होने कारण पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के आदेशानुसार ठंड से परेशान या कोई भी बीमार व्यक्ति जो बेसहारा है  अगर 112 पर कॉल करके सहायता मांगता है तो मौके पर पीआरबी की गाड़ी पहुंचेगी तथा उसे  नजदीक के रैनबसेरा में ले जाकर भर्ती करवाया जा रहा है। उसकी पुलिस हर तरह से मदद करती है। उन्होंने बताया कि बीते 3 दिनों में 50 से अधिक व्यक्तियों ने 112 पर कॉल करके मदद मांगी, जिन्हे रैनबसेरा  तक पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।