Noida News : नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, विभिन्न जगहों से 12 गिरफ्तार
Noida News : अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने बीती रात को एक विशेष अभियान चलाया। विभिन्न जगहों से पुलिस ने दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में गांजा और अवैध शराब बरामद किया है।
Police Station Thana Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक अमित कुमार पटेल ने एक सूचना के आधार पर सूरज सिंह चौहान पुत्र महिपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को 4 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी की उम्र 32 वर्ष है। वह दिल्ली से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अवैध रूप से बेचता है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसके गैंग में और कितने लोग शामिल हैं।
Police Station Thana Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने मोहम्मद रियाज कुरेशी पुत्र सिराज कुरैशी को सेक्टर 82 कट के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह दिल्ली से गांजा लाकर यहां के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को अवैध रूप से बेचता था।
Police Station Thana Phase 2 Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक सोहनवीर सिंह ने मुरली पाठक पुत्र विमल नाथ पाठक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 91 के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को एक अवैध चाकू मिला है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था।
Police Station Thana Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अजय पुत्र प्रेमपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 26 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 140 के पास से हुई है।
Police Station Thana Knowledge Park Greater Noida News: थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर उप निरीक्षक पंकज कुमार ने सोहित कुमार तथा विकास कुमार नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस में 42 पाउच देशी शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेच रहे थे।
Police Station Thana Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो पुलिस ने बीती रात को एक सूचना का आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 44 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना बीटा-2 दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह ने एक सूचना के आधार पर बीती रात को रात को राजेंद्र पुत्र सुंदर को यथार्थ अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को 44 पव्वा देसी शराब मिली है।
Police Station Thana Beta 2 Greater Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक विकास यादव ने बीती रात को अनिल पुत्र जगपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से भी पुलिस ने 44 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया इसकी गिरफ्तारी जगत फार्म के पास से हुई है।
Police Station Thana Rabupura Greater Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक अश्विनी यादव ने बीती रात को एक सूचना का आधार पर मुकेश कुमार पुत्र अतर सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी तिरथली गांव के पास से हुई है।
Police Station Thana Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर धनंजय माझी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र बालियान ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 133 के पास से हुई है। यह अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था।
Police Station Thana Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने शमशाद को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 45 पाउच देशी शराब बरामद किया है।