Noida News : पुलिस की एडवाइजरी: ऑनलाइन बाल यौन शोषण से बचाने के लिए बच्चों पर रखें नजर

Dec 24, 2024 - 10:05
Noida News : पुलिस की एडवाइजरी: ऑनलाइन बाल यौन शोषण से बचाने के लिए बच्चों पर रखें नजर
Symbolic Image
Noida News : नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण को लेकर एडवाइजरी जारी की  है। इसमें बताया गया है कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और वैज्ञानिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। यह इंटरनेट, सोशल मीडिया, चैट रूम, वीडियो गेम और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जाता है। 
Noida News :
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से  इस समस्या से निपटने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव  दिए गए है। इसमें अजनबियों द्वारा बच्चों के भोलेपन का फायदा उठाकर उनसे बात की जाती है। बच्चों के साथ अश्लील  सामग्री साझा करना या अश्लील फोटो वीडियो के लिंक्स खोलने का दबाव बनाना भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाकर ही इस पर रोक लग सकती है। बच्चों और माता-पिता को ऑनलाइन शोषण के खतरों के बारे में जागरूक करना होगा। बच्चों को यह सिखाना है कि उन्हें इंटरनेट पर किन चीजों से बचना चाहिए और किन गतिविधियों को सुरक्षित माना जाता है। बच्चों की अपनी उम्र से बड़े बच्चों/वयस्कों के साथ दोस्ती पर नजर रखनी होगी।बच्चों के खिलाफ होने वाली ऑनलाइन यौन शोषण की घटनाओं के लिए पोक्सो अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर भी शिकायत की जा सकती है। इस संबंध में पुलिस जल्द ही जागरूकता अभियान चलाने की बात कह रही है। अभियान स्कूलों, सोसाइटियों और सेक्टरों में चलाया जाएगा।