Noida News : पिकअप वैन चालक का शव नाली में मिला

Jun 19, 2026 - 11:52
Noida News : पिकअप वैन चालक का शव नाली में मिला
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 6 स्थित एक कोरियर कंपनी में काम करने वाले पिकअप वैन के चालक का शव आज सुबह को नाले में मिला है। पुलिस को आशंका है कि वह शराब के नशे में अपने पिकअप वैन पर सो रहे थे, तथा रात के समय असंतुलित होकर नीचे गिरकर नाले में जा पड़े, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। 

Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- 1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि वेद प्रकाश (31 वर्ष) पुत्र छत्रपाल मूल निवासी जनपद एटा सेक्टर 6 स्थित एक कोरियर कंपनी में अपना पिकअप वैन चलाते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को वह खाना खाने के बाद अपने पिकअप वैन के छत पर गद्दा डालकर सो गए। आज सुबह को उनका शव पिकअप वैन के पास से गुजर रही गहरी नाली में पड़ा मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक शराब के नशे में रात को सोते समय असंतुलित होकर पिकअप वैन से नीचे गिरे, तथा वहां से गुजर रही नाली में मुंह के बल जा पड़े। नाली में भरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।