Noida News : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
Noida News : थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सोरखा पुस्ता के पास हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 30 जून को पुलिस को सूचना मिली कि सोरखा पुस्ता के पास अज्ञात वाहन ने किसी व्यक्ति को टक्कर मार दिया है। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम संजय राम पुत्र विद्यानंद राम है। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान समय में सोरखा गांव में रहते थे। जबकि मूल रूप से सुपौल बिहार के रहने वाले थे। उनकी उम्र 41 वर्ष है। उन्होंने बताया कि मृतक बेलदारी का काम करते थे। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है। शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करते हुए अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

