Noida News : छलेरा गांव में अवैध रूप से पटाखा बेच रहा एक गिरफ्तार

Oct 30, 2024 - 10:24
Noida News : छलेरा गांव में अवैध रूप से पटाखा बेच रहा एक गिरफ्तार
Symbolic Image
Noida News : थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर छलेरा गांव के बाजार में अवैध रूप से पटाखा बेचने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखा बरामद किया है।
 थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक अंकुर चौधरी को सूचना मिली कि छलेरा गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखे का भंडारण करके रखा है। और पटाखा बेच रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर वहां पर छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से मनीष कुमार पुत्र हरवीर सिंह को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसके पास से चार कट्टे में भरकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर रही है।
अवैध रूप से पटाखा बेच रहा एक गिरफ्तार
थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर अवैध रूप से पटाखा बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
 थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि बीती रात को पुलिस ने नगला नगली गांव के पास से शुभम चौहान पुत्र जगबीर चौहान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके पास से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति प्रतिबंधित होने के बावजूद भी अवैध रूप से पटाखा बेच रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।