Noida News : फर्जी दस्तावेज के आधार पर चोरी के वाहनों को बेचने वाला आरोपी को नोएडा और पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार
Noida News : थाना सेक्टर 39 पुलिस और पश्चिम बंगाल की पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत नोएडा के सेक्टर 44 से धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश चोरी के वाहनों को फर्जी दस्तावेज तैयार करवा कर उन्हें बेचने के लिए कुख्यात है। इसके खिलाफ पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के आगरा, हापुड़ सहित विभिन्न जनपदो मे आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग पुलिस आज नोएडा आई। उन्होंने पुलिस को सूचित किया कि चोरी के वाहन को फर्जी दस्तावेज के आधार पर बेचने के मामले में वांछित चल रहे मनीष अग्रवाल नोएडा के सेक्टर 44 में रहता है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 39 पुलिस और दार्जिलिंग पुलिस ने संयुक्त रूप से सेक्टर 44 के सी- ब्लॉक स्थित एक मकान में छापेमारी कर मनीष अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दार्जिलिंग में इसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। इसने चोरी के वाहन को फर्जी दस्तावेज के आधार पर अपने साथियों संग मिलकर बेचने का प्रयास किया था। आरोपी ने पीड़ित से ऑनलाइन अपने खाते में रकम ट्रांसफर करवाई थी। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ जनपद आगरा, हापुड़ सहित विभिन्न जगहों पर आधा दर्जन से ज्यादा धोखाधड़ी आदि के मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इससे गहनता से पूछताछ कर की जा रही है। पश्चिम बंगाल पुलिस इसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाएगी। इसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

